नारनौल, विनीत पंसारी । आगामी 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक टाइगर क्लब अपना 19वां विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव पुरानी कचहरी मैदान नारनौल में मनाएगा। क्लब के प्रधान हेमंत जैन ने बताया कि महारानी की प्रेरणा से 26 सितंबर सुबह 9:15 बजे हरियाणा की सबसे बड़ी कलश यात्रा जिसमें 2100 कलश शामिल रहेंगे मां चामुंडा देवी मंदिर से महोत्सव स्थल पुरानी कचहरी मैदान तक निकाली जाएगी। 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक देश के ख्यातिमान भजन गायक रोजाना माता की महिमा का गुणगान करेंगे। 4 अक्टूबर को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 5 अक्टूबर को माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
19 वा दुर्गा पूजा महोत्सव 26 सितंबर से
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.