Bhiwani : डी.एल.एड. परीक्षा फरवरी/मार्च-2023 का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित- बोर्ड अध्यक्ष

भिवानी @ कानोड़ न्यूज । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2020-2022 प्रथम व द्वितीय वर्ष, प्रवेश वर्ष-2021-2023 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) तथा प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 (मर्सी चांस) परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2023 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं।


इस आशय कि जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव एवं सचिव श्री कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने आज यहाँ जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2020-2022 प्रथम व द्वितीय वर्ष, प्रवेश वर्ष-2021-2023 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर )तथा प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 (मर्सी चांस) प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस परीक्षा में कुल 9655 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।


उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा-2020-2022 प्रथम वर्ष में 631 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 199 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 31.54 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा-2020-2022 द्वितीय वर्ष में 2690 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 2082 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 77.40 रही है।


उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा-2021-2023 प्रथम वर्ष में 5123 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए जिनमें से 2429 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 47.41 रही है।
बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि डी.एल.एड. मर्सी चांस प्रवेश वर्ष -2016-2018 प्रथम वर्ष का परिणाम 56.60, द्वितीय वर्ष 82.50, वर्ष 2017-2019 प्रथम वर्ष का परिणाम 54.08, द्वितीय वर्ष 78.47, वर्ष 2018-2020 प्रथम वर्ष का परिणाम 67.79, द्वितीय वर्ष 90.81, व वर्ष 2019-2021 प्रथम वर्ष का परिणाम 53.66, द्वितीय वर्ष 86.63 प्रतिशत रहा।


बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा की संस्थावार परिणाम शीट्स (Performance sheets) संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर/फेल रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध पैनल के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएगें।


उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. (रि-अपीयर) छात्र-अध्यापक के लिए परीक्षा शुल्क 800/- रूपये प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200/- रूपये अतिरिक्त होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000/- रूपये प्रति छात्र-अध्यापक होगा। छात्र-अध्यापक बिना विलम्ब शुल्क 09 से 23 मई, 100/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 24 से 30 मई, 300/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 31मई से 06 जून तथा 1000/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 07 जून से 13 जून, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


उन्होंनेे बताया कि इसके अतिरिक्त ऐसे छात्र-अध्यापक जो फरवरी/मार्च-2023 की परीक्षा में रि-अपीयर/नॉट फिट फार डिप्लोमा रहे हैं अथवा आवेदन करने से वंचित रह गए थे, ऐसे छात्र अध्यापक डी.एल.एड. रि-अपीयर/विशेष अवसर परीक्षा जुलाई-2023 हेतु 10000/-रूपये प्रति वर्ष परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Show Buttons
Hide Buttons
error: Content is protected !!