आदर्श शिक्षक, समाजसेवी एवं वरिष्ठ रंगकर्मी 86 वर्षीय श्रीराम कानोडिया को दी अंतिम विदाई

महेंद्रगढ़ @ कानोड़ न्यूज । महेंद्रगढ़ नगर के शिक्षाविद, प्रशिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीराम कानोडिया का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनको रविवार को नगर के सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर अंतिम विदाई दी। स्वर्गीय श्रीराम कानोडिया को उनके ज्येष्ठ पुत्र देवीदत्त, नरेश व कुलदीप ने मुखाग्नि देकर उनको अंतिम विदाई दी।

उल्लेखनीय है कि 86 वर्षीय दिवंगत श्रीराम कानोडिया एक उच्च कोटि के शिक्षक समाज के प्रति समर्पित होने के साथ साथ नगर की प्राचीनतम रामलीला परिषद के फाउंडर मेंबर के साथ साथ एक उच्च कोटि के कलाकार थे। इसके साथ साथ एक आदर्श अध्यापक के रूप में भी उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कारित बनाने में अहम भूमिका अदा की। समाज के प्रति उनका समर्पण देखते ही बनता था। वे अपने पिछे तीन पुत्र व तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गये है।


उनकी अंतिम यात्रा में न्यायधीश धर्मपाल जांगड़ा, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी भगवत स्वरूप गोयल, गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य दयाशंकर तिवाड़ी, हरियाणा सरकार के स्टेट नोडल अधिकारी अनिल कौशिक, सेवानिवृत्त बीईओ अशोक शर्मा, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, ईश्वर तिवारी, मनीष छाबड़ा, शैलेंद्र एडवोकेट, सुशील बिढ़ाट,  नगरपालिका  के पूर्व प्रधान रामचंद्र जांगड़ा, राजेश लवानिया, श्रीमोहन वशिष्ठ, प्रवीण गौड़, बलवान फौजी, भीमसेन शास्त्री, अशोक सैनी पार्षद, राकेश जांगिड़, अनिल कानोडिया, गिरधरगोपाल कानोडिया, ग्रीश कानोडिया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Show Buttons
Hide Buttons
error: Content is protected !!