FARIDABAD ; भारतीय जनता पार्टी द्वारा गदपुरी में आयोजित गौरवशाली भारत यात्रा को लेकर कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रैली में मैट्रो के पलवल तक विस्तार की बात की है। जबकि भाजपा से 9 साल के कार्यकाल में फरीदाबाद से गुडग़ांव तक मैट्रो के विस्तार की योजना पर आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है। ये केवल झूठी वाहवाही लूटने का काम करते हैं और लोगों को बेवकूफ समझते हैं। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि फरीदाबाद के सांसद एवं विधायकों को शहर की समस्याएं दिखती ही नहीं है। आज पूरा शहर पानी में डूबा हुआ है और बीजेपी सरकार स्मार्ट सिटी होने का दावा करते हैं।
विजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया कि वह फरीदाबाद आएं, हम उनको स्मार्ट सिटी के हालात दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर के बदत्तर हालातों को देखते हुए ही भाजपा ने गदपुरी में रैली का आयोजन किया था, क्योंकि शहर के अंदर रैली रखी जाती तो शहर के हालात दिखाई देते। उन्होंने कहा कि भाजपा अब चाहे कितनी ही रैलियां कर लें, मगर प्रदेश की जनता इनकी असलीयत जान चुकी है और अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।