फरीदाबाद: सूरजकुुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का धूमधाम के साथ आयोजन हुआ। दो दिवसीय समारोह के प्रथम दिन विदेशों से आएहजारों भक्तों ने श्री गुरु महाराज जी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि शिष्य और गुरु का संबंध आदि और अनंत है। शिष्य वह है जो गुरु के वचनों मेंविश्वास रखे और उनकी आज्ञा का पालन करे और गुरु वह है जो शिष्य को खोट रहित बनाए। उन्होंने कहा कि शिष्य बनाते समय गुरु ने जो नाम दिया है, वह आपके हृदय में बैठ गया है। वही नाम गुरु है, वही नाम परमात्मा है, वही सब कल्याण करने वाला है। इसलिए सभी नाम का जप अवश्य करें और गुरु के वचनों को अपने जीवन में धारणकरें, इसी से कल्याण होगा।
स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने अनेक कथानकों एवं उदाहरणों के माध्यम से गुरु शिष्य के संबंध के बारे में स्पष्ट किया। उन्होंने सभी से कहा कि वह अपने जीवन में सुख शान्ति चाहते हैं तो पहले भगवान को चाहें। जो भगवान को चाहेगा, उसका दुखों से पीछा अपने आप ही छूट जाएगा। इससे पहले उनकी आरती में एनआरआई भक्तों, कमेटी सदस्यों एवं स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों शिक्षकों ने श्रीगुरु महाराज की आरती की।
इस अवसर पर जयपुर से आए मशहूर गायक एवं गुरुभक्त लोकेश शर्मा ने सुमधुरभजनों से सभी का मन मोह लिया। उनके भजन गुरु ही गोबिन्द हैं दूसरा न कोई को भक्तोंने बहुत पसंद किया। भक्त यहां भाव में झूमते रहे। वहीं हजारों भक्तों ने श्री गुरु महाराज से आशीर्वाद प्रसाद प्राप्त किया और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर सभी के लिए लंगर प्रसाद एवं अनेक छबीलों पर भोज्य पदार्थ उपलब्ध कराए गए। यहां सोमवार को भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा जिसमें देश भर से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।