हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन : हिसार के निजी अस्पताल में कई दिन से चल रहा था इलाज, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

हिसार । हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात को निधन हो गया है। वे करीब 40 वर्ष के थे। वह पिछले दस दिनों से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। उन्हें पीलिया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा समय में हिसार के आजादनगर में रहते थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए है।

दोबारा करवाए गए एडमिट

राजू पंजाबी का इलाज हिसार में चल रहा था। इलाज के दौरान वे ठीक होकर घर चले गए थे। लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। राजू पंजाबी शादीशुदा है। उनकी तीन बेटियां है।

वह हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी- देसी जैसे चर्चित गाने गाए।

सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी और हरियाणवी गानों को नई दिशा दी।

अंतिम गाना हुआ था 12 अगस्त को रिलीज

राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। इस गाने को तैयार करने में दो साल का समय लगा।

Leave a Reply