महेंद्रगढ़ में महाकाल की पालकी यात्रा नहीं निकली : नूंह ब्रजमंडल यात्रा विवाद का पड़ा असर; आयोजकों ने आश्रम में पूरी की परंपरा

महेंद्रगढ़ । हरियाणा के महेंद्रगढ़ के मोदा आश्रम मंदिर से लगभग 7 साल से निकाली जा रही महाकाल की पालकी यात्रा आज स्थगित करनी पड़ी। नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को लेकर चल रही तनातनी का असर इस पर पड़ा। शाम 4 बजे पालकी यात्रा शुरू होनी थी और इसके लिए भारी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में जुटना शुरू हो गए थे। अंतिम समय में प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण महाकाल पालकी यात्रा को आयोजनों ने स्थगित कर दिया।

मोदा आश्रम शिव सेवादल के सदस्यों ने महाकाल की पालकी यात्रा मंदिर परिसर में ही निकाली। उन्होंने बताया कि हमने परमिशन ली हुई थी। उसके बावजूद प्रशासन ने पालकी यात्रा को शहर में नहीं निकालने के आदेश जारी किए। इस पालकी यात्रा की तैयारी काफी दिन पहले शुरू की थी।

आश्रम में ही पालकी यात्रा निकाली गई।

आश्रम में ही पालकी यात्रा निकाली गई।

यात्रा के आयोजकों ने बताया कि दिल्ली से स्पेशल श्रृंगार के लिए फूल मंगवाए, पूरा शहर के लिए प्रसाद की अवस्था की गई थी, बाबा की झांकी के लिए बाहर कलाकार बुलाए गए थे, घोड़ा बग्गी की व्यवस्था की गई थी साथ में डीजे आदि की व्यवस्था की गई। अगर प्रशासन को यात्रा नहीं निकालने देनी थी तो वह इसकी सूचना पहले दे देते।

इसके बारे में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार दयाचंद ने बताया कि इनके पास पालकी यात्रा निकालने की प्रॉपर्ली परमिशन नहीं थी। अगर इनके पास है तो वह दिखाएं।

जयकारों से गूंजे मंदिर

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सावन के आखिरी सोमवार को शहर के मोदा आश्रम शिव मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। शाम के समय महाकाल की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इसमें शिव भक्त बाबा का ध्वज लेकर पालकी यात्रा के साथ चलेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मंदिर परिसर के बाहर तैनात दिखाई दी।

महेंद्रगढ़ में मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता।

महेंद्रगढ़ में मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ। श्रद्धालु भगवान शंकर पर जलाभिषेक कर रहे हैं और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। चन्द्रमोलिश्वर भगवान मोदाश्रम महादेव, महेंद्रगढ़ नरेश, सज धजकर ठाठ-बाठ के साथ अपनी पालकी में बैठकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे और अपने भक्तों को आशीर्वाद देंगे।

जो भगत इस पावन पालकी को उठाएंगे बाबा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। यह पालकी यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस मंदिर परिसर पर समापन होगा। ओर जो भी बाबा के साथ चलता है बाबा उसका हाथ पकड़ कर चलते हैं।

मंदिरों के बाहर तैनात पुलिस।

मंदिरों के बाहर तैनात पुलिस।

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है जबकि हरियाणा सरकार व नूंह प्रशासन ने इसकी परमिशन नहीं दी। उसके बावजूद यात्रा निकाली जा रही है। इसी को लेकर वहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए।

शिवालय में जलाभिषेक करते हुए लोग।

शिवालय में जलाभिषेक करते हुए लोग।

यात्रा शांतिपूर्वक निकले इसी के मध्य नजर पुलिस प्रशासन अब दोबारा कोई गलती नहीं करना चाहता। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं और पुलिस की गाड़ी गशत पर लगाई हुई है। नूंह के ब्रजमंडल यात्रा से प्रशासन सबक ले लेकर सुबह से ही मंदिर के बाहर सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं।

Leave a Reply

Show Buttons
Hide Buttons
error: Content is protected !!