महेंद्रगढ़, विनीत पंसारी । नवकृति साहित्य मंच बदायूं,यूपी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय नव दिन नव रूप सर्जन कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार एडवोकेट शैलेंद्र सिंह शैली को नवसृजन नवरत्न सम्मान से नवाजा गया।

साहित्यकार शैलेंद्र सिंह शैली ने बताया कि नवरात्रों के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम की संचालिका व आयोजक वरिष्ठ साहित्यकारा आ.अलकाकृति गुप्ता थी और कार्यक्रम की 9 दिन समीक्षा देश के जाने-माने साहित्यकारों ने की। इसमें शैलेंद्र सिंह शैली ने उत्कृष्ट लेखन किया और उन्हें समीक्षकों द्वारा इस सम्मान के लिए चुना गया। शैली को यह सम्मान ऑनलाइन प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि साहित्य के क्षेत्र में शैली को पहले भी सैकड़ों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इस क्षेत्र में इतने सम्मान प्राप्त करने वाले वे जिला के पहले साहित्यकार हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कांग्रेसी विधायक राव दान सिंह, शिक्षाविद राजेंद्र सिंह यादव,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर दीवान, कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह यादव, डॉ अनीता यादव, बार प्रधान बंशीलाल एडवोकेट, वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश मक्कड़, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र यादव, पार्षद राजेश सैनी,डॉक्टर गजेंद्र यादव,डॉक्टर देवेंद्र यादव व अमित मिश्रा सहित अनेकों लोगों ने बधाई दी।
