सफाई कर्मचारियों के विरोध के बावजूद विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व नपा पार्षदों ने शहर में चलाया सफाई अभियान

महेंद्रगढ़ । महेंद्रगढ़ शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह जगह कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। गुरुवार को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने मिलकर सफाई अभियान शुरू किया। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के पार्षदों ने उप प्रधान की अगुआई में सफाई अभियान चलाया। सफाई कर्मियों को इसका पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए और सफाई अभियान का विरोध किया।

नगर परिषद के हड़ताली कर्मचारियों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उठाया गया कूड़ा फिर से सड़कों पर बिखेर दिया। कर्मियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोनों पक्षों के लोगों में इस दौरान तनातनी भी देखी गई। काफी देर तक सफाई कर्मियों और कूड़ा उठाने वालों में हंगामा रहा। मौके पर प्रशासन ने पुलिस बुलाई है।

व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि अब शहर के लोग कूड़े को लेकर काफी परेशान हो गए हैं। क्योंकि गुरुवार को शहर में सफाई हुए 9 दिन हो गए है,जिसे हर गली मोहल्ले में कुड़ी के ढेर लगे हुए हैं। इसे आने-जाने वाले लोगों को, घरों व दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार स्वयं दुकानों के आगे सफाई कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की थी कि अगर सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगे बुधवार तक मान लेती है तो ठीक है।नहीं तो गुरुवार को शहर के लोग व सामाजिक संस्थाओं के लोग मिलकर प्राइवेट साधनों की माध्यम से कूड़ा को उठाया जाएगा और सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। शहर में सफाई अभियान शुरू किया तभी सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विरोध स्वरूप नारेबाजी की, जिस पर सफाई कर्मचारियों को समझा बुझा कर वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ हैं।

नगर पालिका उप प्रधान मंजू कौशिक ने बताया कि हम सुबह से सफाई अभियान में लगे हुए हैं। जबकि सफाई सफाई कर्मचारी हमें काम नहीं करनी दे रहे। एकत्रित किया हुआ कूड़ा को भी वापस सड़क पर डाल रहे हैं। अब हमने पुलिस प्रशासन से प्रोटेक्शन ली है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि सफाई कर्मचारी नगर पालिका के अंदर खड़े पालिका के टेम्पो को बाहर नहीं आने दे रहे।

सफाई कर्मचारी के प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि हमारी हड़ताल को 9दिन हो गए हैं। अब हड़ताल 3 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। गुरुवार को शहर के लोगों के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को हमारा साथ देना चाहिए।लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे।

Leave a Reply