महेंद्रगढ़ में बंद मकान में घुसे चोर, 20 हजार रुपए और जेवरात ले गए

महेंद्रगढ़ @ कानोड न्यूज | महेंद्रगढ़ की बुधराम कॉलोनी में चोरों ने रात को एक बंद घर से 20 हजार रुपए कैश और चांदी के कुछ जेवरात चोरी कर ले लिए। मकान मालकिन बच्चों के साथ सीकर गई हुई थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बुधराम कॉलोनी निवासी लीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सीकर में रहती है। वहां उनके बच्चे पढ़ाई करते हैं। उसने अपना मकान जासावास निवासी बाबूलाल को किराए पर दे रखा है। उसने प्रियंका को भी साथ में किराए पर रखा हुआ था। प्रियंका ने 4 माह का किराया नही दिया था तो उसने घर पर प्रियंका के लगाए ताले पर अपना ताला लगा दिया।

चोरों क्षरा अलमारी का ताला भी तोड़ा गया।

चोरों क्षरा अलमारी का ताला भी तोड़ा गया।

एक सप्ताह पहले उसने प्रियंका को बुलाकर कहा की वह अपना कीमती सामान व जरूरी डाक्यूमेंट्स ले जा। सामान किराया देने के बाद ही ले जाने दूंगी। प्रियंका अपने डॉक्यूमेंट व कीमती सामान ले गई थी। 9 मई को उसके भाई जितेंद्र का फोन आया कि घर का ताला खुला हुआ है। वह सीकर से अपने घर पहुंची, इससे पहले उसके पापा व भाई ने घर पर जाकर देखा तो सारा सामान, अलमारी व संदूक सभी के ताले टूटे हुए थे।

इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया। जब उसने सामान को चेक किया उसमें 20 हजार कैश, 8 जोड़ी पाजेब व कुछ टूटी-फूटी चांदी रखी हुई थी वह सब गायब मिली।

ये भी पढे

Leave a Reply