राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! इस माह बीपीएल और एएवाई कार्ड वालों को दो बार मिलेगा राशन

चंडीगढ़ :- केंद्र सरकार ने गरीब लोगों के फायदे के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई हुई है. इन Plan में एक योजना Ration Card योजना भी है. BPL Ration Card के तहत गरीब लोगों को राशन कम दाम पर उपलब्ध कराया जाता है. काफी जगह पर तो राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन दिया जाता है. इस Ration Card योजना का लाभ पूरे देश में लगभग 31,87,107 लोग उठा रहे हैं. इसके तहत लोगों को चीनी और गेहूं मुफ्त में दिया जाता है. अप्रैल महीने का राशन May महीने में वितरित किया जा रहा है. 20 मई के बाद राशन कार्ड धारक राशन ले सकते हैं. Ration Card धारकों के लिए हरियाणा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आइए जानते हैं क्या है यह खुशखबरी.

राशन कार्ड धारकों को मिली बड़ी खुशखबरी

हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे भारत में लाखों लोग Ration Card का लाभ उठाते हैं. हरियाणा में Ration Card धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. इस बार मई के महीने में राशन कार्ड धारकों को दोगुना राशन मिलने वाला है. सरकार ने फैसला लिया है कि राशन कार्ड धारियों को इस महीने दो बारा Ration दिया जाएगा. क्योंकि इससे पिछले महीने यानी April के महीने में लोगों को राशन कार्ड पर राशन नहीं मिला था. इसलिए मई के महीने में अप्रैल महीने का राशन और मई महीने का राशन दोनों एक साथ दिया जाएगा. यह राशन 20 मई के आसपास Ration Depot पर वितरित होगा.

कुछ समय पहले राशन कार्ड में किए गए थे बदलाव

कुछ समय पहले ही Ration Card धारकों के लिए नए नियम बनाए गए थे. राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड को परिवार पहचान पत्र (Family Identity Card) के तहत लागू किया गया था, जिसके बाद से जनवरी महीने से राशन वितरण में दिक्कत आ रही है. जनवरी का राशन फरवरी में वितरित किया गया था. वहीं फरवरी का मार्च में, मार्च का अप्रैल में और अप्रैल माह का राशन मई महीने में वितरित किया जाएगा. लेकिन इस बार मई का राशन जून में वितरित न होकर मई के महीने में ही वितरित होगा. इसलिए इस महीने राशन कार्ड धारकों को दो बारा राशन दिया जाएगा.

लाखों लोगों को दिया फ्री में गेहूं और चीनी

खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Department) द्वारा मई के Starting में 31,87,107 कार्ड धारकों को Free में गेहूं व Sugar बाटा गया था. इसमें एएवाई कार्ड धारकों के लिए 26,259 किलोग्राम और एसबीपीएल कार्ड धारकों के लिए 20,64,283 किलोग्राम चीनी की एलोकेशन को जारी किया था. इसी तरह एएसआई कार्ड धारकों को मई महीने में 19,28,519 किलोग्राम गेहूं और एसबीपीएल श्रेणी वालों को 3,40,27,970 किलोग्राम गेहूं का  Allocation किया गया था.

इसी प्रकार से इन्हीं कार्ड धारकों मई माह में एएसवाई को 19 लाख 28 हजार 519 किलोग्राम और एसबीपीएल श्रेणी के लिए 3 करोड़ 40 लाख 27 हजार 970 किलोग्राम गेहूं का एलोकेशन जारी की गई है।

आइए जानते हैं किस जिले में कितने राशन का हुआ था एलोकेशन

  • अंबाला            142414         142414
  • भिवानी            164991         164991
  • चरखीदादरी      64462           63362
  • फरीदाबाद       175350         175429
  • फतेहाबाद        145615         145615
  • गुरुग्राम            119585         119585
  • हिसार              246453          246453
  • झज्जर               90497            90497
  • जींद                 172314         172314
  • कैथल               143096         143096
  • करनाल             201959          201960
  • कुरुक्षेत्र             134668          134668
  • महेंद्रगढ़            115502          115502
  • मेवात                177123          177123
  • पलवल               139886          139886
  • पंचकूला              51181            51181
  • पानीपत              153415          153415
  • रेवाड़ी                99932            99955
  • रोहतक              115434          115434
  • सिरसा                212352          212352
  • सोनीपत             163700          163700
  • यमुनानगर           158165          158175

अप्रैल माह का राशन कई माह में वितरित कर दिया गया है। मई माह का राशन इसी माह वितरित किया जाएगा। सभी राशन डिपो पर कुछ ही दिन में राशन पहुंच जाएगा। उसके बाद 20 मई के आसपास राशन वितरित कर दिया जाएगा। -कुशलपाल सिंह, डीएफएससी, नारनौल।

Leave a Reply

Show Buttons
Hide Buttons
error: Content is protected !!