महेंद्रगढ़ @ कानोड न्यूज | जिले के गांव सिगड़ी में 34 वर्षीय व्यक्ति की डेड बॉडी देवनगर की नदी के पास मिली है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने डेड बॉडी कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखी है। मृतक के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

सदर थाना पुलिस में परिजन कागजी कार्रवाई के लिए बैठे हुए।
बिना बताए कल शाम को गया था घर से
महेंद्रगढ़ के गांव सिगड़ी निवासी बलवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा राकेश जमींदार है। शनिवार को शाम करीब 6:30 बजे वह घर से बिना बताए अकेला कहीं चला गया। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि राकेश की डेड बॉडी देवनगर की नदी के पास पड़ी हुई है। उन्होंने मौके पर जाकर शिनाख्त की।
उन्होंने देखा कि राकेश के मुंह पर किसी निकले हथियार से चोट मारी हुई है। राकेश के 2 लड़के हैं। बड़ा लड़का 12वीं में और छोटा लड़का 9वीं कक्षा में पढ़ रहा है। सदर थाना पुलिस ने हत्या का शक होने पर इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।