हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर, आज से फिर खुलेगा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल; खराब फसल के मुआवजे के लिए कर सकेंगे अप्ला

चंडीगढ़ @ कानोड न्यूज | हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने बारिश और ओले से खराब हुई किसानों की फसल के मुआवजे के लिए आज से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का फैसला लिया है। पोर्टल पर जिन किसानों को यह संशय है कि उसकी वेरिफिकेशन सही नहीं हुई है तो वह पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। वेरिफिकेशन में अगर शिकायत सही पाई जाती है तो उस किसान को बनता मुआवजा दिया जाएगा। राज्य के करीब 67 हजार किसानों को फसल मुआवजे की 181 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

जमीन साझीदार को भी राहत
हरियाणा सरकार ने जमीन में साझेदारी को लेकर भी बड़ी राहत दी है। सरकार ने तय किया है कि अगर किसी एकड़ में 100 साझीदार हैं तो भी कम से कम एक किसान को 500 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने बताया कि किसी भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

2.09 लाख एकड़ में खराब हुई थी फसल
इस बार की बारिश से खराब हुई फसल की क्षति के लिए विशेष गिरदावरी कराई गई थी। जिसके अनुसार 18 जिलों में 2.09 लाख एकड़ में फसल की क्षति दर्ज की गई थी। जिसके बाद सरकार की ओर से गेहूं, सरसों और तोरिया फसलों के लिए 67,758 किसानों को 181 करोड़ रुपए की राशि क्षतिपूर्ति के रूप में जारी किए गए हैं।

CM ने प्रभावित क्षेत्रों का किया था दौरा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कृषि मंत्री जेपी दलाल ने हाल ही में बारिश के कारण फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित गांवों का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने किसानों को मई के महीने में मुआवजे की राशि जारी करने का वादा किया था। यह पहली बार हुआ है कि किसानों को मुआवजा राशि सीधे उनके खातों में मिली है, जबकि पहले उपायुक्तों के माध्यम से यह राशि दी जाती थी।

Leave a Reply