नारनौल @ कानोड न्यूज | पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा कर्मचारियों के पेंशन के संवैधानिक अधिकार के लिए पूरे हरियाणा में पेंशन संकल्प यात्रा की शुरुवार आज नांगल चौधरी से की गई। यात्रा चंडीगढ़ तक जाएगी। यात्रा के शुभारंभ पर हवन करवाया गया। यात्रा में शामिल कर्मचारी सरकार से पुरानी पेंशन (OPS) बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने बताया कि समिति की ओर से प्रदेश स्तर पर पेंशन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा नांगल चौधरी से शुरू हुई। यात्रा के प्रति सभी विभागों के कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत बहादुरगढ़ गुरुकुल की 51 कन्याओं द्वारा हवन करके की गई। हवन के बाद यात्रा साइकिल पर शुरू हुई। यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत भी किया गया।

नांगल चौधरी में हवन करते हुए कर्मचारी।
23 जून को चंडीगढ़ में समापन
उन्होंने बताया कि यह यात्रा 22 दिन का सफर तय करेगी। यात्रा आज शाम तक महेंद्रगढ़ जिला क्रॉस कर देगी। जिसके बाद यह यात्रा रेवाड़ी जिले में पहुंचेगी। रेवाड़ी जिले में पहुंचने के बाद यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई 23 जून को चंडीगढ़ में समाप्त होगी। यात्रा के समापन पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस रास्ते से गुजरेगी यात्रा
समिति के प्रेस सचिव धर्म सिंह गहली ने बताया कि यात्रा नांगल चौधरी से शुरू होकर नारनौल, अटेली वह चंदपुरा होते हुए राजस्थान के कठुवास बॉर्डर से रेवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के साथ जिला महेंद्रगढ़ से सैकड़ों कर्मचारी कठुवास बॉर्डर तक जाएंगे। इस मौके पर पेंशन वाली संघर्ष समिति के प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।