हरियाणा में अब गर्माने लगे दिन-रात, 2 दिन में 4 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

चंडीगढ़ @ कानोड न्यूज | हरियाणा में अब तापमान गर्माने लगा है। दिन के बाद रात के तापमान में भी 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद दो दिन में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ चुका है। 12 घंटे के दौरान नारनौल, पंचकूला व सिरसा में हल्की बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अब 6 घंटे से यहां किसी तरह की बूंदाबांदी नहीं हुई है। बीत रात को नारनौल में 1.5 एमएम, सिरसा में 1 एमएम बारिश हुई है। अंबाला में अभी अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री चल रहा है।

नारनौल में साढ़े 11 बजे अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 3 दिन में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि 6 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हरियाणा पर हाेगा, लेकिन यह कितना प्रभावी होगा, इसको लेकर अभी मौसम विशेषज्ञों ने जानकारी सांझा नहीं की है। फिलहाल सप्ताह भर तक लू जैसे हालात से लोगों को राहत जरूर मिलती रहेगी। इस बार नौतपा भी बिना तपाए ही निकल चुका है।

रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे

प्रदेश में 2 दिन से रातें भले ही गर्म होने लगी हैं, लेकिन अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे चल रही है। बीती राम को सबसे कम तापमान पंचकूला में 18.9 डिग्री रहा। वहीं यह भिवानी में सबसे ज्यादा 23.7 डिग्री रहा। 24 घंटे में 4 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी के साथ भिवानी की रात पूरे प्रदेश में गर्म रही।

हिसार का बालसमंद ही ऐसा सेंटर रहा, जहां रात का पारा गिरा है। अन्य सभी जिलों में 1 से लेकर 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी न्यूनतम तापमान में देखने को मिली है। पंचकूला को छोड़ कर शेष सभी सेंटरों पर रात का तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है।

हरियाणा में इस प्रकार रहा रात का तापमान।

हरियाणा में इस प्रकार रहा रात का तापमान।

अब बढ़ेगा दिन का तापमान

हरियाणा में अब आसमान से धीरे धीरे बादल छंट रहे हैं। सूर्यदेव चमक बिखेर रहा है। हालांकि शुक्रवार को अंबाला 34.5 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। लेकिन फिर भी प्रदेश में औसत तापमान की बात करें तो यह अभी भी सामान्य से 7.5 डिग्री नीचे चल रहा है। अगले 3 दिन में इसमें 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। नारनौल मे कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। यहां एक ही दिन में पारा 4 डिग्री तक बढ़ा है। सोनीपत समेत 9 सेंटरों पर तापमान 2 डिग्री से अधिक बढ़ा है।

अब ऐसे हालात

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो पश्चिमी हरियाणा के मौसम पर मामूली असर डाल रहे हैं। पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।यह समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक फैला है। इसी प्रकार का एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के क्षेत्र में है। हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 6 जून से दस्तक देगा। यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। 4 व 5 जून को उत्तर हरियाणा जहां पूरी तरह से सूखा रहेगा, वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बाैछारें या बूंदाबांदी हो सकती है।

Leave a Reply