महेंद्रगढ़ @ कानोड न्यूज | जिले के गांव गुवानी में रहने वाली एक महिला अपना घर छोड़कर चली गई है। वह अपने साथ 10 हजार कैश और गहने भी ले गई। अपने सभी ID प्रूफ और सर्टिफिकेट भी ले गई। पति ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया और पत्नी को तलाश कर लाने की अपील की।
13 साल पहले हुई महिला की शादी
पुलिस को दी शिकायत में बलवान सिंह ने बताया कि उसकी शादी 2010 में गांव कमानिया की महिला के साथ हुई थी। उनके 2 बच्चे हुए। छोटे की उम्र 8 वर्ष तथा बड़े की उम्र 10 वर्ष है। शनिवार शाम को 4 बजे वह बिना बताए घर से चली गई। रात तक भी वापस नहीं आई तो फोन किया, जो स्विच ऑफ मिला।
न मायके गई, न रिश्तेदारों के यहां
बलवान के अनुसार, पत्नी के मायके वालों और रिश्तेदारों, सभी से पूछा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। वह ऐसे अचानक गायब हो गई, इससे पूरा परिवार परेशान है। उसे अपने 2 बच्चों का ख्याल भी नहीं आया। पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।