लहूलुहान हालत में मिला शव, सोनीपत में कोच के पिता की बेरहमी से

सोनीपत : सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स एकेडमी संचालक के पिता की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव शाम को लहूलुहान हालत में गली में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास में खून से सनी ईंट भी बरामद हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

जानकारी के मुताबिक गांव मदीना का रविंद्र गोहाना में श्री श्याम स्पोर्ट्स एकेडमी चलाता है। इसमें वह कोच है। उसके पिता रामफल गांव मदीना में ही रहते हैं। कोच रविंद्र ने बताया कि फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता रामफल मृत अवस्था पड़े हुए है। सिर, मुंह व शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के निशान थे। मृतक रामफल पांच बच्चों का पिता था। इनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Leave a Reply