CTET 2023 : सीबीएसई ने जारी किए सीटीईटी के लिए एडमिट कार्ड, 20 अगस्त को दो शिफ्ट में एग्जाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार यानी 18 अगस्त, 2023 को CTET 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET परीक्षा 20 अगस्त 2023 को OMR आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

इस एग्जाम में दो पेपर होते हैं। इसमें से पेपर-1 पहली से 5वीं क्लास तक के लिए होता है। क्वेश्चन पेपर-1 में बाल विकास और शिक्षा शास्त्र, लैंग्वेज-1 व लैंग्वेज-2, मैथमेटिक्स और पर्यावरण अध्ययन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। हर विषय से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी। क्वेश्चन पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा।

पेपर-2 कक्षा 6वीं से 8वीं तक के लिए आयोजित होता है। इसमें बाल विकास और शिक्षा शास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, मैथमेटिक्स और साइंस, सोशल स्टडीज/ सोशल साइंस विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

लाइफ टाइम वैलिड रहेगा सीटीईटी कार्ड

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उनके केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफ टाइम रहेगी। अगर आप एक बार इस परीक्षा में पास हो जाते हैं तो यह सर्टिफिकेट हमेशा मान्य रहेगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

Leave a Reply