नारनौल अस्पताल में MS-महिला स्वीपर के बीच विवाद : दुर्व्यवहार का आरोप; समर्थन में डॉक्टर और स्टाफ ने की हड़ताल

नारनौल । हरियाणा के नारनौल स्थित नागरिक अस्पताल में एक स्वीपर द्वारा मेडिकल सुपरिटेंडेंट को धमकी दिए जाने व कुछ युवाओं द्वारा मरवाने की बात से नाराज अस्पताल के स्टाफ ने आज कलम छोड़ हड़ताल की। हड़ताल के कारण नागरिक अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई। बाद में सीएमओ के आश्वासन पर सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर चले गए।

इससे पूर्व कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल के गेट के सामने इकट्ठा होकर रोष प्रदर्शन भी किया। वहीं, दूसरी ओर महिला स्वीपर ने भी मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जबकि, मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने इन आरोपों को नकारा है। डॉक्टर के हड़ताल पर जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

मेडिकल स्टाफ को समझाते सीएमओ।

मेडिकल स्टाफ को समझाते सीएमओ।

एक महीने पहले भी सुर्खियों में रहा अस्पताल
नारनौल का नागरिक अस्पताल एक बार फिर से सुर्खियों में है। अस्पताल इससे पूर्व भी मेडिकल सुपरिटेंडेंट द्वारा दिए गए धरने व यहां के स्टाफ द्वारा एक गर्भवती महिला के साथ की गई मारपीट के कारण 1 महीने पहले भी सुर्खियों में रहा था। अब नया मामला यहां की एक महिला स्वीपर व मेडिकल सुपरिटेंडेंट के बीच हुए विवाद का आया है।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट की माने तो एसएनसीयू वार्ड में एक महिला स्वीपर की ड्यूटी थी। जिसको सुपरवाइजर ने बदलकर जच्चा-बच्चा वार्ड में लगा दिया। महिला स्वीपर अपनी बदली करवाने के लिए सीएमओ के पास गई थी। सीएमओ ने उसको एप्लिकेशन पर साइन करवाने के लिए मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पास भेज दिया था।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने साइन नहीं किया, दुर्व्यवहार किया
दूसरी ओर महिला स्वीपर ने बताया कि मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने उसके लेटर पर साइन नहीं किया। उसके साथ सही व्यवहार भी नहीं किया। इसके बाद वह वापस आ गई तथा अपनी ड्यूटी पर चली गई। ड्यूटी पर जाने के बाद वह दोपहर 2:00 बजे अपने घर चली गई थी। महिला स्वीपर का कहना है कि उसका बच्चा सुबह स्कूल जाता है तथा वह भी बीमार चल रही है।

हड़ताल कर अस्पताल परिसर में खड़े डॉक्टर्स व कर्मचारी।

हड़ताल कर अस्पताल परिसर में खड़े डॉक्टर्स व कर्मचारी।

इसलिए उसने बदली करवाने के लिए कहा था। उल्टा मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने उसके साथ सही व्यवहार नहीं किया। वहीं, दूसरी ओर मेडिकल सुपरिटेंडेंट कंवर सिंह का कहना है कि महिला स्वीपर उनके पास बदली करवाने के लिए आई थी। इस पर उन्होंने महिला स्वीपर को केवल यह कहा था कि उनका काम ड्यूटी लगाने का नहीं है। यह काम सुपरवाइजर का है। वह अपने सुपरवाइजर के पास जाएं।

महिला स्वीपर द्वारा लगाए आरोप गलत
महिला स्वीपर द्वारा उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। कहा कि महिला स्वीपर अपनी ड्यूटी चेंज करवाने के लिए उन पर नाजायज दबाव डाल रही है। वहीं, गत दिवस शाम के समय 5 से 6 लड़के भी आए थे। जिन्होंने धमकी दी है कि स्वीपर की ड्यूटी चेंज नहीं की तो वे उसको मार देंगे। उन्होंने बताया कि इसी मामले को लेकर आज अस्पताल के पूरे स्टाफ ने हड़ताल की थी, उन्होंने कहा कि सारा स्टाफ उनके साथ है।

Leave a Reply

Show Buttons
Hide Buttons
error: Content is protected !!