महेंद्रगढ़, कानोड़ न्यूज | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में पक्षियों के लिए 73 फुट ऊंचे पक्षी घर का निर्माण किया गया है। इस पक्षीघर का निर्माण गुजरात के कारीगरों ने किया है। महेंद्रगढ़ जिले के बाबा जयराम दास धाम पाली में देश का यह सबसे ऊंचा बर्ड्स टावर तैयार हो चुका है। इस पक्षी घर की लागत 15 लाख आई है। इसमें 3000 पक्षी आश्रय ले सकेंगे।
बाबा जयराम दास धाम पाली में आश्रम के संचालकों का कहना है कि जिले में ऐसे और पक्षी घर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे 25 पक्षी घर बनवाने का लक्ष्य है। बता दें कि उन्होंने यह भी कहा कि जिले के बाद प्रदेश भर में हर जिले में लोगों के सहयोग से ऐसे पक्षी घर बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। श्रद्धालुओं द्वारा बनाए जा रहे 73 फुट ऊंचे पक्षी घर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस पक्षी घर पर 15 लाख रुपए का खर्च आया है।
महेंद्रगढ़ में बने इस भक्ति घर के संयोजक का काम देख रहे कैलाश पाली ने जानकारी दी कि जन सहयोग से 73 फीट ऊंचे पक्षी घर का निर्माण श्रद्धालुओं द्वारा करवाया गया है। जिसका निर्माण गुजरात के कारीगरों ने किया है। साथ ही इसमें जो सामग्री लगी है वह सिद्धपुर से मंगाई गई हैं। यह टावर 38 दिनों में बनाया गया। उनका दावा है कि यह देश का सबसे ऊंचा पक्षीघर है। इसके कारण यह पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय है।