महेंद्रगढ़ में फार्मासिस्ट सुसाइड केस में सदर थाना प्रभारी और जांच अधिकारी लाइन हाजिर, DSP करेंगे मामले की जांच

महेंद्रगढ़ @ कानोड न्यूज | महेंद्रगढ़ में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सुसाइड केस में SP ने सदर थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मामले की जांच DSP को सौंपी गई है। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में दोनों पुलिस कर्मचारियों का भी नाम लिखा था।

जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा निवासी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट अशोक कुमार का पिछले काफी दिनों से अपने चाचा के लड़के महिपाल के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 23 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी MLR कटवाई गई थी।

यह भी पढे – महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल में फार्मासिस्ट ने दफ्तर में ही फंदा लगाकर की खुदकुशी, 7 पेज का सुसाइड नोट बरामद

शनिवार को अशोक ने अपने कार्यालय में उसी विवाद के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में 2 पुलिस कर्मचारियों, महिपाल व उसके परिवार पर आरोप लगाया था।

यह भी पढे – महेंद्रगढ़ में फार्मासिस्ट सुसाइड केस में 7 पर FIR दर्ज

इस मामले में अशोक की पत्नी की शिकायत पर शहर थाना में सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार, जांच अधिकारी रणवीर सिंह समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए SP विक्रांत भूषण ने संतोष कुमार और रणवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच DSP रणवीर को दी गई है।

यह भी पढे –

Leave a Reply