मंदिर में रखे दान पात्र को तोड़ कर निकाले पैसे, वारदात CCTV में कैद हुई, गांव का युवक ही निकला चोर

नारनौल @ कानोड न्यूज | नारनौल शहर में गांव पटीकरा के एक आश्रम में बने मंदिर में चोरी हुई है। गांव के ही युवक ने मंदिर का दान पात्र तोड़ कर उसमें से लाखों रुपए निकाल लिए। बताया जा रहा है कि दान पात्र में कई वर्षों का चंदा इकट्ठा हो रखा था। मंदिर के एक सेवक ने पुलिस को शिकायत दी है। वहीं चोरी की वारदात आश्रम में लगे CCTV में कैद हुई।

सेवादार ने दान पात्र का ताला टूटा देखा
गांव पटीकरा के पूर्व पंच कृष्ण कुमार ने बताया कि वह गांव के सोहन आश्रम में सेवा करता है। सुबह सफाई करते समय उसने देखा कि मंदिर का दान पात्र टूटा हुआ है। चैकिंग करने पर उसमें से करीब सवा लाख रुपए गायब मिले। CCTV चैक किया तो देखा कि गांव का ही जितेंद्र नामक युवक दान पात्र से रुपए निकाल रहा है।

बढ़ रही हैं जिला के मंदिरों में चोरी की
कृष्ण ने इस मामले की जानकारी ग्रामीणों के दी। ग्रामीणों ने मिलकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और फुटेज कब्जे में ली। जिला महेंद्रगढ़ के मंदिरों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। 2 रोज पहले नारनौल शहर के ही मुख्य बाजार में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शीशे तोड़कर रुपए चुराए गए थे।

Leave a Reply