महेंद्रगढ़ में :घर से बिना बताए युवती हुई लापता, परिजनों ने युवक पर ले जाने का लगाया आरोप

महेंद्रगढ़ । महेंद्रगढ़ सदर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह परिवार को बिना बताए घर से निकल गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके 4 बच्चे हैं। जिसमें 3 लड़की और 1 लड़का है। लड़की 18 वर्ष की है और 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की हुई है। वह 20 नवंबर रात्रि लगभग 10-11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसकी हमने अपने तौर पर परिवार, रिश्तेदारी व जान पहचान के स्थानों पर तलाश किया, लेकिन लड़की का कहीं कोई पता नहीं चला। हमें शक है कि हमारी लड़की को रोहित नाम का लड़का कहीं लेकर गया।

Leave a Reply

Show Buttons
Hide Buttons
error: Content is protected !!