राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर महेंद्रगढ़ में 1 लाख दीपक जलाकर इस वर्ष की दूसरी दीपावली मनाई जाएगी

महेंद्रगढ़ । महेंद्रगढ़ में 22 जनवरी को 1 लाख दीपक जलाकर इस वर्ष की दूसरी दीपावली मनाई जाएगी। भगवान श्री राम के नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन अवसर को लेकर ये तैयारी की गई है। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक में इसकी पूरी योजना तैयार की गई।

बैठक में मनोहर लाल झुकिया को इसका पालक बनाया गया। राम जीवन मित्तल को संयोजक, राजेंद्र यादव, रवि कुमार को सह पालक, रमेश कुमार व सूरज सिंह को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। कैलाश पाली को इस कार्यक्रम के निमित्त संरक्षक बनाया गया। दीपक हुड्डा पार्क में 22 जनवरी को शाम 6 बजे से जलाए जाएंगे।

मनोहर लाल ने बताया कि 496 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम का मन्दिर बन रहा है। इस खुशी मे महेंद्रगढ़ शहर में 1 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसके लिए 5-5 हजार दीपों के 20 ब्लॉक बनाए जाएंगे। नगर के 2 हजार परिवारों से सम्पर्क किया जाएगा। एक ब्लॉक पर 50 रामभक्त दीपक जलाने का कार्य करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक पर अयोध्या मे बन रहें राम मन्दिर का चित्र लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि परिवार जितने दीपक का योगदान देगा, उन्हें जलाने की जिम्मेदारी भी उसी परिवार की होगी। नगर की सभी सामाजिक, धार्मिक और जातिगत संस्थाओं का सहयोग इस निमित लिया जाएगा। सभी सभी संतो, महंतो को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। यह समय समस्त हिन्दू समाज के लिए गौरव का समय है। समस्त हिन्दू समाज की एकजुटता इस दिन परिलक्षित होनी चाहिए।

Leave a Reply

Show Buttons
Hide Buttons
error: Content is protected !!