बजरंग पूनिया वापस लेंगे पद्मश्री सम्मान, साक्षी मलिक कुश्ती छोड़ने के फैसले पर विचार करेगी

सोनीपत । केंद्रीय खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई कार्यकारिणी भंग कर दी। कुछ दिन पहले ही बृजभूषण के करीबी संजय सिंह इसके प्रधान बने थे। चुनाव के विरोध में कुश्ती छोड़ने वाली साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि फेडरेशन में अब चरित्रहीन नहीं चरित्रवान लोग लाएं जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि साक्षी अब कुश्ती छोड़ने के फैसले पर दोबारा विचार कर सकती है।

वहीं, पद्मश्री लौटाने वाले रेसलर बजरंग पूनिया ने कहा कि पहलवान तिरंगे के लिए खून-पसीना बहाते हैं। सैनिकों और खिलाड़ियों से ज्यादा मेहनत कोई नहीं करता। हमें देशद्रोही कहा गया। हम देशद्रोही जैसे नहीं हैं। हमें पुरस्कार जीतने पर मिला। हम उसे वापस ले सकते हैं। हम सम्मान वापस ग्रहण करेंगे। बजरंग ने WFI कार्यकारिणी के विरोध में दिल्ली में PM आवास के बाहर फुटपाथ पर अपना पद्मश्री अवॉर्ड रख दिया था।

यह भी पढे : बृजभूषण शरण सिंह के ‘दबदबे’ पर खेल मंत्रालय का एक्शन : नए कुश्ती संघ की मान्यता रद्द, संजय सिंह नहीं रहेंगे अध्यक्ष

साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने केंद्रीय खेल मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया है।

साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने केंद्रीय खेल मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया है।

हम देश के खिलाड़ी, जात-पात नहीं देखते
बजरंग पूनिया ने आगे कहा कि यह सही फैसला है। बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हुआ। जब हम मेडल जीतते हैं तो देश के होते हैं। कोई जात-पात नहीं देखते। एक साथ एक थाली में खाते हैं। फेडरेशन खिलाड़ियों की मदद के लिए होती है, न कि उन्हें परेशान करने के लिए। बृजभूषण ने हर राज्य में अपने लोग रखे हुए हैं। हमारी सच्चाई नहीं दिखाई गई।

21 दिसंबर को भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह बनाए गए थे। वह पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी हैं।

21 दिसंबर को भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह बनाए गए थे। वह पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी हैं।

साक्षी मलिक की अहम बातें

1. देश में फैल गया था रोष
सुदेश मलिक ने कहा कि फेडरेशन के चुनाव हुए। इसके रिजल्ट के बाद महिला पहलवानों का यौन शोषण करने वालों के साथी ही वापस लौट आए। जिनकी वजह से साक्षी को कुश्ती छोड़नी पड़ी। बजरंग पूनिया को पद्मश्री अवार्ड लौटाना पड़ा। इसके बाद पूरे देश में रोष पैदा हो गया था। जिसे देख स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ने यह फैसला लिया है।

2. फेडरेशन में 4-5 महिलाएं हों
सुदेश मलिक ने कहा कि अब हमारी नजर आगे बनने वाली फेडरेशन पर रहेगी। उसमें देखेंगे कि कहीं यही लोग वापस न आ जाएं। मेरा स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री को यही कहना है कि फेडरेशन के अब जितने भी मेंबर बनें, सब अच्छे आदमी होने चाहिए। रेसलिंग में बेटियां खूब मेडल ला रही हैं। इसलिए फेडरेशन में 4-5 महिलाएं जरूर होनी चाहिए। महिला ही महिला की बात को समझ सकती है। कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स खेल चुकी महिलाओं को इसमें रखा जाए।

3. प्रियंका ने कहा था- एक बार फिर सोच लो
सुदेश मलिक ने कहा कि साक्षी मलिक से बातचीत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा था कि वह कुश्ती छोड़ने के फैसले पर एक बार फिर सोचे। वह चिंता न करे, हम उसके साथ हैं। यह अपनेपन की मुलाकात थी। जिसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने के बाद बॉक्सर विजेंदर सिंह और ओलिंपियन गीता फोगाट ने पोस्ट की है।

भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने के बाद बॉक्सर विजेंदर सिंह और ओलिंपियन गीता फोगाट ने पोस्ट की है।

WFI भंग करने पर किसने क्या कहा?

गीता फोगाट बोलीं- खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित किया। भले ही देर से पर एक उम्मीद की किरण ज़रूर जागी है की पहलवानों को इंसाफ मिलेगा !!!!

ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा- भाई छोरी की कुश्ती छुड़वा दी, छोरे के पद्म श्री ले लिया अब बोले की फेडरेशन रद्द कर दी, यो काम पहले ही कर देते।

Leave a Reply