चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरियाणा में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों को घोषित किया गया है। प्रदेश के सभी 22 जिलों में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का ऐलान करने के साथ-साथ टीम खड़ी की जा रही है। वहीं इसको चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। चुनाव के नजदीक आते ही संगठन को भी मजबूत किया जा रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा के महेन्द्रगढ़ के जिलाध्यक्ष बने पवन खैरवाल
किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र श्योराण ने सभी जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। जिसमें महेन्द्रगढ़ के जिलाध्यक्ष बने पवन खैरवाल को, हिसार की जिलाध्यक्ष कुलदीप डेलू को व पानीपत का महाबीर दहिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
यह देखें पूरी लिस्ट…
