महेंद्रगढ़ @ कानोड न्यूज | महेंद्रगढ़ के मंडी अटेली से दो लड़कियों की मां अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गई। पुलिस में महिला के ससुर ने इसको लेकर शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि बिहार के सासाराम का एक युवक उसकी बहू को गाड़ी में बैठा कर ले गया। पुलिस में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव गणियार निवासी होशियार सिंह ने बताया कि उसके पुत्र की शादी 4 साल पहले सासाराम बिहार की एक महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी राजी खुशी जी रहे थे तथा उनके दो बेटियां भी हुई। गत दिवस उसका पुत्र रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर कंपनी में चला गया। पीछे से उसकी बहू तथा दोनों पोती घर पर थी।
जब वह घर आया तो उसे पुत्रवधू और दोनों पोतियां नहीं मिली। जिसके बाद उसने पड़ोस में काफी तलाश की, लेकिन उनका नहीं पता चला। इस पर उसने पुत्रवधू के पिता से संपर्क किया तो उसके पिता ने बताया कि उनकी लड़की नितेश नामक एक युवक से बात करती थी। वही गांव वालों ने भी बताया कि एक गाड़ी उनके घर आई थी।
उसकी पुत्रवधू उस गाड़ी में बैठ कर चली गई। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी बहू को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसकी बहू और पोतियों की तलाश की जाए।